क्या है योग और ध्यान (Yoga & Meditation)

क्या है योग और ध्यान (Yoga & Meditation)

 क्या है योग और ध्यान (Yoga & Meditation)

Hello, नमस्ते दोस्तों आज हम लाये है आपके लिए एक ऐसा सवाल जिसके जवाब के बारे में अक्सर लोग भ्रमित (CONFUSE) ही रहते है। हम ऐसा क्यों कह रहे क्या कारण है ऐसा कहने का चलिए आगे समझते है। हमारा आज का विषय है क्या है योग और ध्यान (Yoga & Meditation)?
                                            कुछ लोग योग और ध्यान को एक ही समझ लेते है तो आपको बताते चले की ये दोनों बिलकुल भी एक नहीं है, फिर भी एक दुसरे से जुड़े है। योग और ध्यान किस प्रकार से भिन्न होकर भी एक दुसरे से जुड़े है अब ये सवाल आपके मन में आयेगा तो अगले शीर्षक में आपके इसी सवाल का जवाब प्रस्तुत है।


yoga


योग और ध्यान में क्या है अंतर और जुड़ाव

वैसे तो योग और ध्यान में कई अंतर है पर कुछ प्रमुख अंतर निम्नलिखित है :
  • योग शारीरिक गतिविधि है और ध्यान एक मानसिक आसन है।
  • योग में शरीर की विभिन्न मुद्राओं का सम्मिलन होता है।
  • ध्यान में श्वास और मन को केन्द्रित करना होता है।
  • योग को करने के लिए उचित और अधिक स्थान की जरुरत होती है।
  • ध्यान के लिए अधिक जगह या स्थान की आवश्यकता नहीं होती है।
  • योग से हमारी शरीर की शारीरिक अवस्था में सुधार आता है।
  • ध्यान से हमारे मानसिक स्वास्थ्य में सुधार आता है।
  • योग करने से मन और शरीर के बीच एक सामंजस्य बनता है जो ध्यान में सहायक होता है।
    YOGA

योग और ध्यान के फायदे

  • योग करने से हमारे मांसपेशियों को मजबूती मिलती है और शारीरिक थकान मिटती है।
  • ध्यान करने से हमारे मानसिक थकान शांत होती है और स्मरण क्षमता नींद न आने की समस्या दूर होती है।
  • योग करने वाले यदि ध्यान भी करे तो रक्तचाप और हृदय गति सामान्य रहती है।
  • शरीर का सुजन पुराने से पुराना शारीरिक और मानसिक विकार में राहत मिलती है।
  • मानसिक तनाव और मांसपेसियों के खिचाव में भी राहत मिलती है।
  • श्वास पर नियंत्रण और संतुलन एक ऐसी क्रिया है जिसमे योग और ध्यान दोनों का बराबर योगदान होता है।
Meditation


विशेष: योग और ध्यान को हमें अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करना ही चाहिए। जिससे हमें शारीरिक और मानसिक विकारों से छुटकारा पाने में सहायता मिले। परन्तु हर क्रिया अपने फायदे के साथ कुछ नुकसान भी लाती है, योग और ध्यान के भी कुछ नुकसान होते है जैसे कि इसे कब करे कब न करे? किस प्रकार करे? इसकी सही विधि क्या है? इनका ज्ञान भी होना चाहिए अपने अगले POST में इन सभी सवालों के जवाब लेकर आपके बीच हम बहुत जल्द हाज़िर होंगे।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.