दीपावली 2024 शुभ मुहूर्त
कब है दिवाली / दीपावली ? क्या आपके भी मन में ये सवाल आ रहा है ? कब मनाये दीपावली / दिवाली ?
31 अक्टूबर या 1 नवम्बर क्या है सही दिन ?
hello, नमस्ते दोस्तों आज हम आपके एक और सवाल का जवाब लेके हाज़िर है आपकी सेवा में | आज हम जानेंगे सनातनी महापर्व दीपावली / दिवाली का सही समय सही दिन, ये सवाल आज सभी को भरी असमंजस में डाल रहा है कि क्या किया जाये और क्या नहीं क्युकी अमावस्या साल 2024 में एक साथ दो दिन है 31 अक्टूबर और 1 नवम्बर तो कई लोग इसे 31 अक्टूबर और कई लोग 1 नवम्बर को मनाने की सोच रहे है |
पर क्या है सही दिन ? कब मनाये दिवाली ? कब है दीपावली 2024 शुभ मुहूर्त ?
तो दोस्तों आपको ये जानने से पहले ये समझना होगा क्यों और कब दीपावली को माना जाना उचित होता है ? इसका जवाब है पांच दिवसीय यह त्यौहार धनतेरस से शुरू होकर भाई दूज पर समाप्त होता है , जिसमें दीये जलाने, घरों की सफाई करने और देवी लक्ष्मी की पूजा करने जैसे कई अनुष्ठान शामिल होते हैं। इस शुभ और पावन अवसर पर धन और सुख-समृद्धि में वृद्धि पाने के लिए मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाती है। दीवाली के त्योहार को भगवान श्रीराम, माता सीता और भैया लक्ष्मण जी के 14 वर्षों के वनवास के बाद अयोध्या वापस लौटने की खुशी में मनाया जाता है। यह कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है और भारत के सबसे बड़े और महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। आध्यात्मिक रूप से यह अन्धकार पर प्रकाश की विजय को दर्शाता है। दीपावली या दिवाली या लक्ष्मी पूजा रात्रि पूजा अथवा निशि पूजा के अंतर्गत की जाने वाली पूजा है और इसे केवल रात्रि में ही मनाया जाना उचित माना जाता है |
ये भी जाने : हरिबोधिनी एकादशी
31 अक्टूबर 2024 के संध्या 03:50 से ही अमावस्या का आरम्भ हो रहा है और दुसरे दिन अर्थात 1 नवम्बर 2024 तक रहेगा | इसलिए 31 अक्टूबर को ही इस महापर्व को मनाया जाना ज्यादा उचित होगा नाकि 1 नवम्बर को किन्तु फिर भी विद्वानों की चर्चा में इस बात की सहमती में विभेद है | शास्त्रों के अनुसार जिन पर्वो के सभी नियम दिन में किये जाते है उनकी गणना उदय तिथि से और जिन पर्वो के कर्म रात्रि में हो उनकी गणना रात्रि से ही आरम्भ होना चाहिए |